हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान-ग्लेशियर
![]() |
हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान-ग्लेशियर |
हिमाचल प्रदेश में ग्लेशियर को स्थानीय भाषा में 'शिगड़ी' कहते हैं |
ग्लेशियर को हिमनद के नाम से भी जाना जाता है | ग्लेशियर नदियों को पानी देते हैं व नदियों के उद्गम का प्रमुख स्त्रोत है |
1. बड़ा शिगड़ी - यह हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा ग्लेशियर है, जो लाहौल-स्पीती में स्थित है | इस ग्लेशियर की लंबाई 25 किमी. है और इस ग्लेशियर से चंद्र नदी को पानी मिलता है | इस ग्लेशियर से चंद्रताल झील बनी है |
Click Here for Himachal Pradesh General Knowledge -Ebook
2. पार्वती ग्लेशियर - पार्वती ग्लेशियर से पार्वती नदी को पानी मिलता है | यह ग्लेशियर कुल्लू जिले में स्थित है | इस ग्लेशियर की लम्बाई 15 किमी. है |
3. दुधोन ग्लेशियर - दुधोन ग्लेशियर कुल्लू जिले में है |
4. मुल्कीया ग्लेशियर - यह ग्लेशियर लाहौल-स्पीती में स्थित है | इस ग्लेशियर से भागा नदी को पानी मिलता है | इस ग्लेशियर की लंबाई 12 किमी. है |
5. मियार ग्लेशियर - यह ग्लेशियर लाहौल-स्पीती में स्थित है | इस ग्लेशियर से मियार नदी को पानी मिलता है | इस ग्लेशियर की लंबाई 12 किमी. है |
6. व्यासकुण्ड ग्लेशियर - रोहतांग के पास इससे व्यास नदी को पानी मिलता है |
Click Here for Himachal Pradesh General Knowledge -Ebook
7. कुल्टी ग्लेशियर - कोकसर के समीप स्थित है |
8. भादल ग्लेशियर - बड़ा भगाल (काँगड़ा) के पास स्थित है , इससे भादल नदी को पानी मिलता है |
9. गेफांग ग्लेशियर - 'लाहौल का मणिमहेश' के नाम से यह ग्लेशियर प्रसिद्ध है |
10. द लेडी ऑफ़ केलांग ग्लेशियर - लाहौल-स्पीती में स्थित है
Social Media
- Like our facebook page
- Join our Whatsapp Group
- Email us
- Advertisement with us
- whatsapp :- +918219373842
Social Media
- Like our facebook page
- Join our Whatsapp Group
- Email us
- Advertisement with us
- whatsapp :- +918219373842
No comments:
Post a Comment