Ads Area

Important Indian History Question Answer In Hindi Set-5

Important Indian History Question Answer In Hindi Set-5

||Important Indian History Question Answer In Hindi Set-5|| Indian History MCQ In Hindi Set-5||

Important Indian History Question Answer In Hindi Set-5


 41. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक, जोरवे संस्कृति के सम्बन्ध में सही नहीं है? 

(a) प्रवर-गोदावरी घाटी, जोरवे संस्कृति की मूल क्षेत्र थी। 

(b) जोरवे संस्कृति के मुख्य स्थल दाइमाबाद, इनामगाँव, जोरवे और नेवासा हैं। 

(c) दाइमाबाद में प्रतीकात्मक दफनाए जाने का पुरातात्विक साक्ष्य मिलता है। 

(d) व्यावहारिक रूप में, उत्तरी दक्कन में सभी जोरवे बस्तियाँ अचानक उजाड़ हो गयीं।

Explanation:- जोरवे संस्कृति एक ताम्र पाषाणिक संस्कृति थी जिसका विस्तार महाराष्ट्र में था। इस संस्कृति का मूल क्षेत्र प्रवरा गोदावरी घाटी थी । संस्कृति के मूल स्थान और स्थलों में दैमाबाद इनामगांव जोरवे और नेवास है। 1200 ईसा पूर्व में लगभग सभी ताम्र पाषाणिक संस्कृति का लोप हो गया केवल जोरवे संस्कृति ही 700 ई पू तक जीवित रही। 


42. हड़प्पा के लोगों की राजव्यवस्था, जैसा कि वस्तुपरक साक्ष्य से परिणामित होता है, कैसी थी?

 (a) पंथनिरपेक्ष-संघवादी

 (b) धर्मतंत्रीय संघवादी

 (c) कुलीनतंत्रीय

 (d) धर्मतंत्रीय एकात्मक 

Explanation:- हड़प्पा के लोगों की राजव्यवस्था संभवत कुलीनतंत्र थी। हालांकि हड़प्पा की सभ्यता के समय राजनीतिक ढांचा कैसा था यह कह पाना थोड़ा कठिन है, किंतु वस्तुत: संपूर्ण क्षेत्र एक राजधानी से प्रशासित होता था और उसके कुछ प्रादेशिक प्रशासन केंद्र थे तथा उसके प्रांतों की राजधानियां थीं। हड़प्पा समाज तीन वर्गों में बंटा हुआ था- पहला विशिष्ट वर्ग जो नगर दुर्ग में रहता था. दूसरा खुशहाल मध्यम वर्ग तथा तीसरा अपेक्षाकृत कमजोर वर्ग। 


43. हड़प्पा के शहरों के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 

1. सड़कें हमेशा पूरी तरह से सीधी नहीं होती थीं और एक-दूसरे को हमेशा समकोण पर नहीं काटती थीं। 

2: एक असाधारण विशेषता यह है कि घरों और शहर की दीवारों की ईंटों का औसत आकार एकसमान है। 

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं? (

a) केवल 1 

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

 (d) न तो । और न ही 2 

Explanation:- हड़प्पा के शहरों के संबंध में उपरोक्त दोनों कथन सही हैं। सड़कें हमेशा पूरी तरह से सीधी नहीं होती थीं और एक दूसरे को हमेशा समकोण पर नहीं काटती थी। एक असाधारण विशेषता यह थी कि घरों और शहरों की दीवारों की ईंटों का औसत आकार एक समान था।


44. हड़प्पा स्थल कोटदीजी, उस सभ्यता के निम्नलिखित में से किस प्रमुख स्थल के समीप है? 

(a) हड़प्पा 

 (b) मोहनजोदड़ो 

(c) लोथल

(d) कालीबंगा 

Explanation:- कोटदीजी -इसकी खुदाई वर्ष 1955 में एफ.ए. खान द्वारा करवाई गयी थी। यह स्थल मोहनजोदड़ो के समीप स्थित है। 


 45. हड़प्पा संस्कृति के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है? 

(a) यह उपमहाद्वीप में प्रारंभिक नगरों की साक्षी रही।

 (b) इसमें दायीं ओर से बायीं ओर को लिखी जाने वाली लिपि के प्रथम उपयोग का संकेत है।

 (c) इसमें मूर्ति बनाने की कला के एक माध्यम के रूप में लोह के सबसे आरंभिक ज्ञात उपयोग का प्रमाण है।

 (d) इसमें मूर्ति बनाने की कला के एक माध्यम के रूप में पत्थर के सबसे आरंभिक ज्ञात उपयोग का प्रमाण मिलता है। 

Explanation:-  हड़प्पा सभ्यता भारत की प्रारंभिक नगरीय सभ्यता थी। इस सभ्यता की लिपि भावचित्रात्मक थी जो अभी तक पढ़ी नहीं जा सकी हैं। यह लिपि दायीं से बायीं ओर लिखी जाती थी। भारत में लोहे को प्रारंभिक प्रयोग लगभग 1000 ई.पू. से प्राप्त होता है। हड़प्पा सभ्यता एक कांस्ययुगीन सभ्यता थी। यहा से पत्थर की मूर्तियों के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।


46. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :

सूची-I (हड़प्पा स्थल)          सूची-II(आधुनिक नाम) 

A.धौलावीरा                         1. सौराष्ट्र

B. राखीगढ़ी                         2.हिसार

C. भिरड़ाना                         3.कादिर टापू (द्वीप)

D.भोगावो                              4.हरियाणा


कूट :

  A B C D

a.1 4 2 3

b.1 2 4 3

c.3 2 4 1

d.3 4 2 1

Explanation:-

  •  धौलावीरा - खादिर टापू. कच्छ (गुजरात)
  • राखीगढ़ी - हिसार, हरियाणा
  • भिरड़ाना - फतेहाबाद (हरियाणा)
  • भोगावा - सौराष्ट्र (गुजरात) ।


47. हड़प्पा सभ्यता के विषय में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा एक सही है? 

(a) मानक हड़प्पा मुद्राएँ मिट्टी की बनी थीं 

(b) हड़प्पा के निवासी न तो कांस्य के विषय में जानते थे और न ही ताम्र के 

(c) हड़प्पा के निवासी न तो कांस्य के विषय में जानते थे और न ही ताम्र के 

(d) हड़प्पा के निवासी कपास उगाते थे और प्रयोग में लाते थे 

Explanation:- सिन्धु घाटी सभ्यता के लोग गेंहू, जौ, राई, मटर, ज्वार आदि अनाज पैदा करते थे। वे दो किस्म की गेंहू पैदा करते थे। बनावली में मिला जो उन्नत किस्म का है। इसके अलावा वे तिल और सरसों भी उपजाते थे। सबसे पहले कपास भी यहीं पैदा की गई। इसी के नाम पर यूनान के लोग इस सिन्डन (Sindon) कहने लगे। हड़प्पा यूं तो एक कृषि प्रधान संस्कृति थी पर यहां के लोग पशुपालन भी करते थे। वैल-गाय, भैंस, बकरी, भेड़ और सूअर पाला जाता था। हड़प्पाई लोगों को हाथी तथा गैंडे का ज्ञान था।


48. हिन्द (भारत) की जनता के सन्दर्भ में 'हिन्दू' शब्द का प्रथम बार. प्रयोग किया था- 

(a) यूनानियों ने 

(b) रोमवासियों ने 

(c)चीनियों ने

(d) अरबों ने 

Explanation:-हिन्दू शब्द का प्रथम बार प्रयोग अरबों ने किया। अरबी लोग 'स' के स्थान पर 'ह' शब्द का प्रयोग करते थे अतः सिन्धु को उन्होंने हिन्दु कहा। अलबरूनी ने किताब-अल-हिन्द में भारतीयों के लिए हिन्दु शब्द का प्रयोग किया। 


49. निम्नलिखित में कौन-सी वह ब्रह्मवादिनी थी जिसने कुछ वेद मन्त्रों की रचना की थी। 

(a) लोपामुद्रा 

 (b) गार्गी 

(c) लीलावती

(d) सावित्री 

Explanation:- लोपामुद्रा, घोषा, सिक्ता, विश्ववारा, अपाला और निवावरी आदि विदुषी स्त्रियों ने वेदमंत्रों (वैदिक ऋचाओं) की रचना की थी।


50. प्राचीन भारत के विश्वोत्पत्ति (Cosmogonic) विषयक धारणाओं के अनुसार चार युगों के चक्र का क्रम इस प्रकार है- 

(a) द्वापर, कृत. त्रेता और कलि 

(b) कृत, द्वापर, त्रेता और कलि

 (c) कृत, त्रेता, द्वापर और कलि 

(d) त्रेता, द्वापर, कलि और कृत

Explanation:-  सृष्टि के सम्पूर्ण काल को चार युगों में बाँटा गया है, जिसका क्रम इस प्रकार है-कृत, त्रेता, द्वापर और कलियुग

Join Himexam Telegram Group


                                 Join Our Telegram Group :- Himexam

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Area