Ads Area

Daily GK Topic:- 01 March 2023

Daily GK Topic:- 01 March 2023

Daily GK Topic:- 01 March 2023


 U.K. का संविधान

 ब्रिटेन में 1688 की गौरवपूर्ण क्रांति से संविधानवाद की जड़े गहराई से जम गई। वहाँ कोई भी लिखित संविधान नहीं है। वहाँ विधि का शासन है। यहाँ एकात्मक शासन व्यवस्था के रूप में एक केन्द्रीय सरकार है। यहाँ केन्द्रीय सरकार का संवैधानिक प्रमुख राजा होता है और वास्तविक शक्तियाँ प्रधानमन्त्री के नेतृत्व में मन्त्रिमण्डल के पास है। सर्वप्रथम संसदीय शासन प्रणाली की शुरुआत ब्रिटेन में हुई। 

  • सदन- ब्रिटेन में संसद का प्रारम्भिक रूप मैग्नम कौन्सिलियम था, जबकि ब्रिटेन के मन्त्रिमण्डल का प्रारम्भिक रूप 'कबाल' था। ब्रिटेन में उच्च सदन को हाउस ऑफ लॉर्डस और निम्न सदन को हाउस ऑफ कॉमन्स कहा जाता है। 
  1.  1911 तथा 1949 के संसदीय अधिनियमों द्वारा हाउस ऑफ कॉमन्स की अपेक्षा हाउस ऑफ लॉर्डस की शक्ति बहुत कम हो गयी। 
  2. हाडस ऑफ कॉमन्स का सदस्य 5 वर्ष के लिए चुना जाता है। न्यूनतम आयु 21 वर्ष  
  3. स्पीकर निष्पक्ष, निर्दलीय तथा निर्विरोध चुना जाता है। 
  4.  हाउस ऑफ लॉर्डस के सदस्य पैतृक आधार पर चुने जाते हैं। इन्हें पियर कहा जाता है। 
  •  प्रधानमंत्री - ब्रिटेन में प्रधानमंत्री पद सन् 1721 ई. में प्रारम्भ हुआ जब रॉबर्ट वालपोल को प्रथम प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ। 
  •  राजनीतिक दल - 1688 में टोरी सम्राट समर्थक अनुदारवादी (Conservative) दल तथा विग्ज सम्राट विरोधी सुधारवादी/उदारवादी (Liberal) दल के रूप में प्रसिद्ध हुए। 1906 में लेबर पार्टी का उदय हुआ। 1918 में महिलाओं को मताधिकार प्रदान किया गया।

Read More: -   Himachal Pradesh General Knowledge




             Join Our Telegram Group

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Area