Ads Area

HP Current Affairs March 1st Week 2023

 

 HP Current Affairs March 1st Week 2023 

|| Himachal Pradesh Current Affairs February 1st Week 2023 || HP Current Affairs March 1st Week 2023 PDF in Hindi/English ||

HP Current Affairs March 1st Week 2023


Question 1:-हाल ही में प्रदेश के  किस जीव विज्ञान के प्रवक्ता  के शोध पत्र को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मिला है ??

a.नवीन गौतम

b.दीपक  गौतम

c.सचिन गौतम

d.इनमे से कोई भी नहीं 

Explanation:-उच्चतर शिक्षा विभाग में सेवारत जीव विज्ञान के प्रवक्ता नवीन गौतम को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। नवीन गौतम वर्तमान में कॅरिअर प्वाइंट विश्वविद्यालय से जड़ी- बूटियों पर शोध कार्य कर रहे हैं। विज्ञान प्रौद्योगिकी और नवाचार- 2023 का उभरता परिदृश्य अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रसिद्ध वैज्ञानिक डॉ. केएस वर्मा ने उन्हें सम्मानित किया। सम्मेलन में देश और विदेश के शोधकर्ताओं ने भाग लिया। गौतम ने अपने शोध में बताया कि आज भारत के पास पारंपरिक जड़ी- बूटियों के ज्ञान का अमूल्य खजाना है, जिसका उपयोग हम गरीबी और बेरोजगारी जैसी गंभीर चुनौतियों से निपटने के लिए कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि हर साल कई किसान और बेरोजगार युवा आत्महत्या कर रहे हैं। नवीन ने शोधपत्र में ऐसे कई तरीके बताए हैं, जिससे किसान की आय को 250 गुणा तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं हर बेरोजगार युवा को एक उद्यमी में बदला जा सकता है और आगे और हजारों लोगों को रोजगार मिल सकता है।  


Question 2:-हाल ही में बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी मेला कहाँ  शुरू  हुआ है ??

a.हमीरपुर 

b.सोलन 

c.ऊना 

d.इनमे से कोई भी नहीं 

Explanation:- उत्तर भारत में सुविख्यात बाबा बड़भाग सिंह की तपोस्थली मैडी में लोगों की आस्था का प्रतीक सुप्रसिद्ध मैड़ी होला मुहल्ला मेला सोमवार से शुरु हो गया है। होला मेला 10 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। प्रेतात्माओं से मुक्ति के लिए प्रसिद्ध इस मेले में लाखों की तादाद में बाहरी राज्यों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली इत्यादि से श्रद्धालु आते हैं। इस मेले से संबंधित कई लोक मान्यताएं प्रचलित हैं। कहते हैं कि यह पवित्र स्थान सोढी संत बाबा बड़भाग सिंह (1716-1762) की तपोस्थली है। 300 वर्ष पूर्व बाबा राम सिंह के सपुत्र संत बाबा बड़भाग सिंह करतारपुर पंजाब से आकर यहां बसे थे।


Question 3:-हाल ही में प्रदेश कैबिनेट ने कितने  मनरेगा श्रमिकों, एकल नारी और दिव्यांग व्यक्तियों, पंजीकृत स्ट्रीट वेंडर्ज और अनाथालयों में रहने वाले बच्चों को भी ‘आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ के तहत लाने का निर्णय लिया है??

a.90,362

b.91,362

c.92,362

d.इनमे से कोई भी नहीं 


Question 4:-हाल ही में प्रदेश के  किस बैंक  ने भीम-यूपीआई सेवा की शुरुआत कर दी है??

a.हिमचाल प्रदेश ग्रामीण बैंक 

b.कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक

c.हिमाचल प्रदेश कोआपरेटिव बैंक 

d.इनमे से कोई भी नहीं 


 Question 5:-हाल ही में ऊना जिले के अंदरौली स्थित गोबिंद सागर झील में कौन सी ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का वीरवार को आगाज हुआ है ??

a.21वीं 

b.22वीं 

c.23वीं 

d.इनमे से कोई भी नहीं 


Question 6:-हाल ही में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए किस रेलवे वर्कशाप  की ओर से एक हेरिटेज कोच का निर्माण कर उसे राजघाट (दिल्ली) भेजा गया है??

a.कपूरथला 

b.कालका

c.लुधिअना 

d.इनमे से कोई भी नहीं 


Question 7:-हाल ही में प्रदेश सरकार ने प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए सिंगल विंडो की बैठक में कितने  करोड़ रुपए के प्रस्तावित निवेश को मंजूरी दे दी है??

a.1554.44

b.1654.44

c.1754.44

d.इनमे से कोई भी नहीं 


Question 8:-हाल ही में हिमाचल प्रदेश को टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के लक्ष्य को हासिल करने के लिए किए जा रहे प्रयासों में देश भर में कौन सा  स्थान हासिल हुआ है??

a.प्रथम

b.दूसरा 

c.तीसरा 

d.इनमे से कोई भी नहीं 


Question 9:-हाल ही में राष्ट्रीय युवा संसद की भाषण प्रतियोगिता में किस  ने प्रथम स्थान हासिल कर हिमाचल को गौरवान्वित किया है??

a.आस्था

b.दीपिका 

c.शिखा 

d.इनमे से कोई भी नहीं 


Question 10:-हाल ही में जिला ऊना के कुटलैहड़ के अंदरौली में 22वीं अखिल भारतीय पुलिस जलक्रीड़ा प्रतियोगिता में क्याकिंग में पुरुष वर्ग की 1000 मीटर प्रतिस्पर्धा में किसने स्वर्ण पदक जीता है ??

 a.भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी)

b.सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ)

c.केंद्रीय आरक्षित पुलिस बल (सीआरपीएफ)

d.इनमे से कोई भी नहीं 


Question 11:-हाल ही में महिला आईपीएल में पहला विकेट लेने का रिकॉर्ड हिमाचल की  किस क्रिकेटर के नाम हुआ है ??

a.तनुजा 

b.रेणुका 

c.सविता 

d.इनमे से कोई भी नहीं 

 Explanation:-पहले महिला आईपीएल में हिमाचल की बेटी ने इतिहास रच दिया है। मुंबई में गुजरात जाइंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए पहले मैच में हिमाचल की तनुजा कंवर ने लीग का पहला विकेट हासिल करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। तनुजा कंवर ने मुंबई इंडियंस की बल्लेबाज यस्तिका भाटिया को आउट किया। 


Question 12:-  हाल ही में कौन  ऊर्जा सचिव के वरिष्ठ विशेष निजी सचिव बने है ??

a.संजय कुमार 

b.मलकीत सिंह

c.दीपक कुमार 

d.इनमे से कोई भी नहीं 

  Explanation:-राज्य सचिवालय सेवाओं के अधिकारी मलकीत सिंह को ऊर्जा, खेल एवं युवा सेवाएं और आयुष विभाग के सचिव राजीव शर्मा का वरिष्ठ विशेष निजी सचिव नियुक्त किया गया है। 


Question 13:-हाल ही में  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने महिला को तोहफा देते हुए हिमाचल प्रदेश महिला विकास प्रोत्साहन पुरस्कार की राशि 21 हजार रुपये से बढ़ाकर कितना किया है 

a.50 हज़ार 

b.75 हज़ार 

c.1 लाख 

d.इनमे से कोई भी नहीं 


Question 14:-हाल ही में किस  ने ऊना के अंदरौली में हुई 22वीं अखिल भारतीय पुलिस जलक्रीड़ा में विभिन्न स्पर्धाओं में कुल 28 पदक जीतकर आलओवर का खिताब अपने नाम किया है??

a.CRPF

b.ITBP

c.SSB

d.इनमे से कोई भी नहीं 


|| Himachal Pradesh Current Affairs February 1st Week 2023 || HP Current Affairs March 1st Week 2023 PDF in Hindi/English ||

Read More: -   Himachal Pradesh General Knowledge




             Join Our Telegram Group

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Area