Ads Area

Indian Army GD Agniveer Exam Important Question Answer Set-12

Indian Army GD Agniveer Exam Important Question Answer Set-12

||Indian Army GD Agniveer Exam Important Question Answer Set-12||Indian Army General Duty Agniveer Exam Important One Liner  Set-12||

Indian Army GD Agniveer Exam Important Question Answer Set-12


  •  28 दिसम्बर, 1885 को हुए 'इंडियन नेशनल यूनियन' के प्रथम सम्मेलन में दादा भाई नौरोजी के सुझाव पर 'भारतीय राष्ट्रीय संघ' का नाम बदलकर ‘भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' कर दिया गया।
  • 1916 में ‘यंग इंडिया' में प्रकाशित एक लेख में लाला लाजपत राय ने कांग्रेस को लॉर्ड डफरिन के 'दिमाग की उपज' बताया।
  • उग्रवादी विचारधारा को अभिव्यक्त करने वाले सर्वाधिक प्रमुख नेता बाल गंगाधर तिलक थे।
  • स्वराज, स्वदेशी तथा बहिष्कार का नारा देने वाला प्रथम राष्ट्रवादी नेता बाल गंगाधर तिलक था।
  • फरवरी, 1930 में साबरमती आश्रम पर हुई कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक में गांधीजी को ‘सविनय अवज्ञा आंदोलन' शुरू करने का उत्तरदायित्व सौंपा गया। 
  • वायसराय इर्विन द्वारा गांधीजी द्वारा प्रस्तुत 11 सूत्री मांग पत्र पर कोई विचार न करने की स्थिति में 'नमक सत्याग्रह' की शुरुआत हुई - 12 मार्च, 1930
  • खान अब्दुल गफ्फार खां ने 1929 में 'खुदाई खिदमतगार' अथवा 'लालकुर्ती' ( ईश्वर के सेवक) नामक संस्था की स्थापना की।
  • कांग्रेस मंत्रिमंडल के त्यागपत्र के बाद मुस्लिम लीग ने 22 दिसम्बर, 1939 को 'मुक्ति दिवस' मनाया।
  •  कांग्रेस के अध्यक्ष पद से त्याग पत्र देने के तत्काल बाद सुभाष ने- 'फॉरवर्ड ब्लॉक' की स्थापना की
  • असम का प्रथम विभाजन 1874 में हुआ।
  • बंगाल विभाजन की प्रक्रिया सर्वप्रथम दिसम्बर, 1903 में शुरू हुई।
  • असहयोग आंदोलन की समाप्ति की घोषणा पर सुभाष चंद्र बोस के द्वारा यह उद्गार व्यक्त किया गया कि “ठीक उस समय जब जनता का उत्साह चरमोत्कर्ष पर था, वापस लौटने का आदेश दे देना राष्ट्रीय दुर्भाग्य से कम न था । "
  • 1922–28 ई. के बीच बंगाल में सर्वाधिक सक्रिय क्रांतिकारी संगठन था - इंडियन रिपब्लिकन आर्मी (I.R.A.)
  • ब्रिटिश सरकार द्वारा साइमन आयोग की घोषणा दिसम्बर, 1927 को की गई। 
  • ‘व्यक्तिगत सत्याग्रह' की शुरुआत 17 अक्टूबर, 1940 को हुई। 
  • ‘व्यक्तिगत सत्याग्रह' करने वाले प्रथम सत्याग्रही विनोबा भावे थे।
  • 'भारत छोड़ो आंदोलन' के शुरू होने से पूर्व वर्धा में 1 अगस्त, 1942 को 'तिलक दिवस' मनाया गया।
  • 8 अगस्त, 1942 में गांधीजी द्वारा दिये गये नारे 'करो या मरो' (Do or Die) के साथ 'भारत छोड़ो आंदोलन' शुरू हुआ।
  • भारत छोड़ो आंदोलन के समय स्थापित समानांतर सरकारों में सर्वाधिक समय तक चलने वाली सरकार थी - सतारा
  • 'आजाद हिन्द फौज' का गठन 1 सितम्बर, 1942 को हुआ।
  • ‘आजाद हिन्द फौज' का गठन रास बिहारी बोस के द्वारा किया गया।
  • ब्रिटिश भारतीय सेना के 50,000 सिपाही और अधिकारी जिनको लेकर 'आजाद हिन्द फौज' का गठन किया गया, वे जापानी सेना द्वारा सिंगापुर में बंदी बनाये गये।
  • सुभाष चंद्र बोस को सर्वप्रथम 'नेताजी' कहकर जर्मनी में संबोधित किया गया।
  • रास बिहारी बोस द्वारा सुभाष चंद्र बोस को 4 जुलाई, 1943 में 'आजाद हिन्द फौज' की जिम्मेदारी सौंपी गई।
  •  सिंगापुर में स्थापित भारत की अस्थायी सरकार का प्रधानमंत्री तथा आई.एन.ए. का सर्वोच्च कमांडर सुभाष चंद्र बोस को नियुक्त किया गया।

||Indian Army GD Agniveer Exam Important Question Answer Set-12||Indian Army General Duty Agniveer Exam Important One Liner  Set-12||

Join Our Telegram GroupClick Here
Advertisement with usClick Here
Download Himexam APPClick Here
Himachal GKClick Here

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Below Post Ad

Ads Area