Indian Army GD Agniveer Exam Important Question Answer Set-13
||Indian Army GD Agniveer Exam Important Question Answer Set-13||Indian Army General Duty Agniveer Exam Important One Liner Set-13||
- भारतीय उपमहाद्वीप मूलत: गोंडवानालैंड का भाग था। ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका, मेडागास्कर आदि इसी के भाग थे।
- भारत, एशिया महाद्वीप का एक देश है जो हिन्द महासागर के शीर्ष पर तीनों ओर समुद्र से घिरा है।
- 8°4' से 37°6' उत्तरी अक्षांश तक तथा 68°7' से 97°25' पूर्वी देशान्तर के मध्य स्थित है।
- यदि हम भारत के द्वीप समूहों को सम्मिलित करते हैं तब इसका दक्षिण में विस्तार 6°45’ उत्तरी अक्षांश से शुरू होता है।
- भारत उत्तरी और पूर्वी गोलार्द्ध में स्थित है।
- भारत का सबसे उत्तरी बिन्दु इन्दिरा कॉल है जो जम्मू-कश्मीर में है तथा सबसे दक्षिण बिन्दु इन्दिरा - प्वाइंट है जो अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में है।
- इन्दिरा प्वाइंट को पारसन प्वाइंट या पिगमेलियन प्वाइंट भी कहा जाता है।
- क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश है जबकि जनसंख्या की दृष्टिकोण से विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश है ।
- *भारत के 8 केन्द्रशासित प्रदेश हैं- दिल्ली, पुदुचेरी, चण्डीगढ़, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दादरा एवं नगर हवेली ( दमन एवं दीव), जम्मू-कश्मीर और लद्दाख ।
- 'अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा खत्म करके उसे दो केन्द्रशासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बाँट दिया गया है।
- 3 दिसम्बर, 2019 को पारित विधेयक के अनुसार दमन एवं दीव का विलय दादरा एवं नगर हवेली में करने की घोषणा की गई है।
- कर्क रेखा भारत के मध्य भाग तथा 8 राज्यों से गुजरती है। ये 8 राज्य हैं— गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिमी बंगाल, त्रिपुरा एवं मिजोरम।
- भारत की आकृति पूर्णतः त्रिभुजाकार न होकर चतुष्कोणीय है। पूर्व से पश्चिम इसकी लम्बाई 2933 किमी. तथा उत्तर से दक्षिण 3214 किमी. है।
- भारत की स्थलीय सीमा की लम्बाई 15200 किमी. है तथा समुद्रतट की लम्बाई 7516.6 किमी. है
- भारत की सबसे लम्बी स्थलीय सीमा बांग्लादेश के साथ तथा सबसे छोटी भूटान के साथ है।
- भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किमी. है। विश्व के क्षेत्रफल का 2.42% जबकि इसकी जनसंख्या सम्पूर्ण विश्व की जनसंख्या का 17.5% है।
- भारत की मुख्य भूमि की तटीय लम्बाई 6100 किमी. है। भारतीय राज्यों में गुजरात राज्य की तटरेखा सर्वाधिक लम्बी (1200 किमी.) है। इसके बाद आन्ध्र-प्रदेश का स्थान आता है।
- गोवा की समुद्रतटीय सीमा सबसे छोटी है।
- भारत के 9 राज्य तट रेखा से लगे हैं।
- दक्षिण में श्रीलंका, भारत से पाक जलसन्धि तथा मन्नार की खाड़ी द्वारा अलग होता है।
- सियाचिन भारत और पाकिस्तान के बीच का हिमनद सीमान्त क्षेत्र है।
- पाकिस्तान एवं भारत की सीमा को स्पर्श करने वाले भारतीय राज्य/संघ राज्यक्षेत्र जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान तथा गुजरात हैं।
- भारत का सबसे बड़ा संघ राज्य क्षेत्र लद्दाख है तथा सबसे छोटा प्रदेश लक्षद्वीप हैं।
||Indian Army GD Agniveer Exam Important Question Answer Set-13||Indian Army General Duty Agniveer Exam Important One Liner Set-13||
- 1. प्राकृतिक सीमाएँ (Natural Boundaries) - ये सीमाएँ परिस्थितियों, संधियों, युद्धों द्वारा निर्धारित होती है। समुद्र, पर्वत, मरुस्थल, दलदली क्षेत्र व नदियाँ 2 देशों के बीच प्राकृतिक सीमाएँ बनाते हैं।
- 2. कृत्रिम सीमाएँ (Artificial Boundaries) - भारत की स्थल सीमा पर उत्तर में नेपाल, भूटान और चीन (तिब्बत), पूर्व में बांग्लादेश एवं म्यांमार व उत्तर-पश्चिम में पाकिस्तान व अफगानिस्तान देश हैं।
- (i) डूरण्ड रेखा - पाकिस्तान व अफगानिस्तान के बीच
- (ii) मैकमोहन रेखा - भारत व चीन के बीच
- (iii) रेडक्लिफ रेखा - भारत और पाकिस्तान के बीच खींची गई रेखा इसकी सीमा-रेखा 3310 किमी. लम्बी है। 15 अगस्त, 1947 को सर रेडक्लिफ ने इस सीमा का निर्धारण किया था। संरक्षित राज्य का दर्जा सिक्किम को प्राप्त है।
- त्रिपुरा शून्य रेखा
- त्रिपुरा भारत का एकमात्र राज्य है जो 3 ओर से बांग्लादेश से घिरा है। त्रिपुराव बांग्लादेश सीमा 856 किमी. लम्बी है, तथा त्रिपुरा की राजधानी अगरतला भारत की मात्र प्रांतीय राजधानी है जो अंतर्राष्ट्रीय सीमा से मात्र 50 मीटर दूर स्थित है।
- त्रिपुरा व बांग्लादेश की सीमा शून्य रेखा (Zero Line) कहलाती है।
Join Our Telegram Group | Click Here |
Advertisement with us | Click Here |
Download Himexam APP | Click Here |
Himachal GK | Click Here |