Himachal Day 15 April 2023-History, Significance, Theme, Facts

 Himachal Day 15 April 2023-History, Significance, Theme, Facts

||Himachal Day 15 April 2023-Why is Himachal Day celebrated??||Himachal Day 15 April 2023-Why is Himachal Day celebrated??||

Himachal Day 15 April 2023-History, Significance, Theme, Facts


Himachal Day 2023

  • हिमाचल प्रदेश का गठन 15 अप्रैल, 1948 को 30 छोटी-बड़ी रियासतों को मिलाकर किया गया।
  •  1948 से 1951 तक हिमाचल प्रदेश मुख्य आयुक्त क्षेत्र था। 
  • 1951 से लेकर 1956 तक हिमाचल प्रदेश 'ग' श्रेणी का राज्य बनाया गया।
  •  1956 से 1971 तक हिमाचल प्रदेश को केन्द्रशासित प्रदेश बनाया गया। 
  • अन्ततः 25 जनवरी, 1971 को इसे पूर्ण राज्य का दर्जा प्रदान किया गया और यह देश का 18वाँ राज्य बना। 
  • हिमाचल' शब्द 'हिम' और 'अचल' शब्दों से मिलकर बना है। हिम का अर्थ है 'बर्फ' और 'अचल' का अर्थ है 'पर्वत' अर्थात् हिमाचल बर्फ का पर्वत अथवा बर्फ से घिरा पर्वत है।
  • हिमाचल प्रदेश पश्चिमी हिमालय पर्वत-शृंखला में बसा हुआ है।
  •  हिमाचल 75°47'-55" तथा 79°-041-20" रेखांश पूर्व और 30°-22'-40" तथा 33°-12'-40" अक्षांश उत्तर के मध्य स्थित है। 
  • हिमाचल प्रदेश की सीमाएँ 1170 किमी. हैं, जो दक्षिण में हरियाणा और उत्तर प्रदेश,उत्तर में जम्मू-कश्मीर से, पश्चिम में पंजाब से, पूर्व में तिब्बत (चीन), तथा दक्षिण-पूर्व में उत्तराखण्ड से लगती हैं .
  • हि.प्र. का कुल क्षेत्रफल 55,673 वर्ग कि.मी. है। यह भारत के क्षेत्रफल का 1.7% है। 
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से हि.प्र. देश के  8वें स्थान पर है। 
  • हि.प्र. की जनसंख्या 2011 की जनगणना के अनुसार 68, 56, 509 है। 
  • यह देश की जनसंख्या का 0.57% है। यहाँ यह बात उल्लेखनीय है कि 2001 में हि.प्र. की जनसंख्या देश का 0.59% थी अर्थात् 2011 में इसमें गिरवट आई है
  • हिमाचल प्रदेश में मुख्यत: 5 नदियाँ चिनाब, रावी, व्यास, सतलुज और यमुना बहती हैं, जिसमें से सतलुज हिमाचल प्रदेश की सबसे लम्बी तथा यमुना हिमाचल प्रदेश की 5 नदियों में से सबसे छोटी नदी मानी जाती है। 
  • जल संग्रहण अर्थात् जल-घनत्व के आधार पर चिनाब हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी नदी है।
  • हिमाचल प्रदेश में 12 जिले हैं तथा प्रत्येक जिले का अपना महत्व है। 
  • जनसंख्या के आधार पर काँगड़ा जिला सबसे बड़ा है तो क्षेत्रफल के आधार पर लाहौल-स्पीति। 
  • सिरमौर हिमाचल प्रदेश का सबसे दक्षिणी जिला है तो किन्नौर पूर्वी, चम्बा व लाहौल-स्पीति उत्तर में स्थित हैं तथा कुल्लू व मण्डी मध्य में स्थित हैं। हमीरपुर, बिलासपुर, ऊना व काँगड़ा हिमाचल प्रदेश के पश्चिम भाग में स्थित हैं।
  • पंजाब राज्य की सीमा हि.प्र. के सर्वाधिक 5 जिलों को स्पर्श करती है।
  •  हि.प्र. के काँगड़ा और मण्डी जिले सर्वाधिक 6 जिलों की सीमाओं को स्पर्श करते हैं जबकि चम्बा और सिरमौर न्यूनतम 2 जिलों की सीमाओं को स्पर्श करते हैं।
Himachal Day 2023

Himachal Day 15 April 2023-Why is Himachal Day celebrated??||Himachal Day 15 April 2023-Why is Himachal Day celebrated??||
हिमाचल दिवस क्यों मनाया जाता है ??
15 अगस्त, 1947 को देश को स्वतंत्रता मिलने पर भी यहाँ के शासक आसानी से जनता के हाथों में सत्ता सौंपने में संकोच कर रहे थे | लेकिन ठियोग के राजा ने 17 अगस्त, 1947 को स्वतंत्र ठियोग की लोकतांत्रिक सरकार का गठन किया और राज्य की बागडोर जनता को सौंप दी | सूरतराम प्रकाश को मुखिया बनाया गया | ठियोग भारतीय संघ में विलय होने वाली पहली हिमाचली रियासत बनी |

(i) अस्थायी हिमाचल सरकार - 26 जनवरी, 1948 ई. को हिमाचल प्रदेश स्टेट्स रीजनल कौंसिल की एक सभा में पहाड़ी प्रान्तों की अस्थायी सरकार बनी | इस अस्थायी सरकार का प्रधान शिवानंद रमौल को चुना गया |

(ii) हिमाचल का नामकरण - 26 से 28 जनवरी, 1948 ई. में प्रजामण्डल और रियासतों के राजाओं का सम्मेलन सोलन के दरबार में हुआ | इस सम्मेलन की अध्यक्षता बघाट के राजा दुर्गासिंह ने की | इस सम्मेलन में सभी पहाड़ी रियासतों ने "हिमाचल प्रदेश" का नामकरण किया |

(iii) सुकेत सत्याग्रह - 18 फरवरी, 1948 ई. को नेताओं और जनता ने रियासतों के भारत में विलय के लिए सत्याग्रह करने का फैंसला किया | पं. पद्म देव के नेतृत्व से घबराकर 22 फरवरी, 1948 ई. को सुकेत राजा ने सरकार से मदद मांगी | 15 अप्रैल, 1948 ई. को सुकेत हिमाचल में शामिल हो गया | 1948 ई. के प्रारम्भ तक सभी रियासतों का भारतीय संघ में विलय हो गया |

(iv) हिमाचल प्रदेश का जन्म - 15 अप्रैल, 1948 ई. को लंबी राजनैतिक लड़ाई के बाद 26 शिमला हिल स्टेट्स और 4 पंजाबी पहाड़ी रियासतों (कुल 30 रियासतों) को मिलाकर हिमाचल प्रदेश का गठन किया गया | हिमाचल प्रदेश के गठन के समय इसमें 4 जिलें चम्बा, मण्डी, महासू और सिरमौर थे | हिमाचल प्रदेश में 24 तहसीलें एवं 2 उप-तहसीलें थी | हिमाचल प्रदेश का क्षेत्रफल 27108 वर्ग किमी. था | 15 अप्रैल, 1948 को हिमाचल प्रदेश को "मुख्य आयुक्त क्षेत्र" अर्थात् चीफ कमिश्नर प्रोविन्स बनाया गया | एन. सी. मेहता प्रदेश के पहले मुख्य आयुक्त (चीफ कमिश्नर) बने | 1948 से 1951 तक हिमाचल प्रदेश मुख्य आयुक्त क्षेत्र रहा और यहाँ पर 3 मुख्य आयुक्त बने | एन. सी. मेहता, ई. पेंडरल मून तथा भगवान सहाय को हिमाचल प्रदेश के आखिरी मुख्य आयुक्त रहे |

(v) 15 अप्रैल, 1948 ई. को हिमाचल प्रदेश का प्रशासनिक ढाँचा - हिमाचल प्रदेश के गठन के समय 24 तहसीलें और 2 उप-तहसीलें थी | शिमला हिल स्टेट्स की 26 छोटी बड़ी रियासतों को मिलाकर महासू जिले का गठन किया या | मण्डी और सुकेत रियासतों को मिलाकर मण्डी जिले का गठन किया गया | चम्बा रियासत से चम्बा और सिरमौर रियासत में सिरमौर जिले का गठन हुआ |

(क) महासू जिला - महासू जिले की 26 रियासतों को मिलकर 11 तहसीलें बनाई गई |
1. अर्की (बाघल, कुनिहार, मांगल)
2. सोलन (बघाट, बेजा, कुठाड़)
3. कुसुमपटी (क्योंथल का जुन्गा, धामी, कोटी)
4. ठियोग (ठियोग, घुण्ड, रतेश, बलसन)
5. कुमारसेन (कुमारसेन)
6. रामपुर (बुशहर की रामपुर)
7. रोहणू (रोहणू बुशहर की)
8. चीनी (बुशहर की चीनी)
9. जुब्बल (जुब्बल, रावी, ढाढी)
10. सुन्नी (भज्जी)
11. चौपाल (जुब्बल की चौपाल और थरोच रियासत)

(ख) सिरमौर जिला - 4 तहसील (नाहन, पौंटा, रेणुका, पच्छाद) |

(ग) मण्डी जिला - 6 तहसील (मण्डी सदर, सुंदरनगर, चच्योट, सरकाघाट, करसोग, जोगिन्द्रनगर) |

(vi) 1950 ई. में हिमाचल प्रदेश से हस्तान्तरित और हिमाचल प्रदेश में शामिल किए गाँव -

(क) हिमाचल प्रदेश में शामिल गाँव -
1. पंजाब से -सोलन कैण्ट, कोटगढ़ कोटखाई, उत्तरप्रदेश-सनसोग, भाटर |
2. पैप्सू से - कुफरी, धार, खुलोग, गोलिया, जमराह, सुरेटा |

(ख) हिमाचल प्रदेश से हस्तान्तरित गाँव -
1. पंजाब को - संजौली, भराड़ी, चक्कर, प्रोस्पेक्ट हिल, कुसुमपटी, पट्टी रिहाना |
2. पैप्सू की - रामपुर, वाकना, कोटाह, भरी |



Join Our Telegram GroupClick Here
Advertisement with usClick Here
Download Himexam APPClick Here
Himachal GKClick Here



Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad