Top Current Affairs News 06 April 2023

 

Top Current Affairs News 06 April 2023

||Top Current Affairs News 06 April 2023||Top Current Affairs News 06 April 2023-National and International||

Top Current Affairs News 06 April 2023


  • पहले रेल लिंक पर काम तेज़ करेंगे भारत-भूटान

भारत और भूटान ने बुधवार को स्वीकार किया कि दोनों देशों के बीच गठजोड़ आपसी समझ और विश्वास पर आधारित दोस्ती और सहयोग के मजबूत संबंधों को दिखाता है। दोनों देशों के संयुक्त बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने क्षेत्र के विकास और प्रगति के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई। डोकलाम विवाद पर भूटान के प्रधानमंत्री लोते शेरिंग के बयान के बाद दोनों की बैठक हुई थी। दोनों पक्षों ने कोकराझार (असम) और गेलेफू (भूटान) के बीच प्रस्तावित रेल लिंक को गति प्रदान करने पर भी सहमति जताई की। यह दोनों देशों के बीच पहला रेल लिंक होगा और भारतीय रेलवे ने इसका इंजिनियरिंग और तकनीकी सर्वे पूरा कर लिया है। भूटान से तीसरा इंटरनैशनल इंटरनेट गेटवे परिचालित करने में तेजी लाने की बात भी कही गई है। बातचीत के दौरान, भारत-भूटान ऊर्जा सहयोग पर सहमति व्यक्त की गई जिसमें सौर, पवन ऊर्जा समेत अन्य पहल शामिल हैं। भूटान-बांग्लादेश - भारत त्रिपक्षीय जल विद्युत सहयोग को लेकर दोनों पक्षों ने सहयोग की बात को दोहराया ।


  • अरुणाचल प्रदेश को भारत के अभिन्न अंग के रूप में मान्यता देता है अमेरिका: व्हाइट हाउस

अमेरिका ने कहा है कि वह अरुणाचल प्रदेश को भारत के अभिन्न अंग के रूप में मान्यता देता है और क्षेत्रीय दावों के तहत स्थानीय इलाकों का नाम बदलने के किसी भी एकतरफा प्रयास का कड़ा विरोध करता है। अमेरिका की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है, जब चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय ने रविवार को अरुणाचल प्रदेश के 11 स्थानों के मानकीकृत नाम जारी किए थे। चीन इस क्षेत्र को दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा बताकर इस पर अपना दावा करता है । व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन ज्यां- पियरे ने मंगलवार को कहा, अमेरिका उस क्षेत्र (अरुणाचल प्रदेश) को लंबे समय से ( भारत के अभिन्न अंग के रूप में) मान्यता देता रहा है। हम इलाकों का नाम बदलकर क्षेत्रीय दावों को आगे बढ़ाने के किसी भी एकतरफा प्रयास का कड़ा विरोध करते हैं। अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों का चीन द्वारा पुनः नामकरण किए जाने के बीच भारत ने मंगलवार को कहा कि यह राज्य भारत का अभिन्न एवं अटूट हिस्सा है और मनगढ़त नाम रखने से यह हकीकत बदल नहीं जाएगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, हमने ऐसी खबरें देखी हैं। यह पहली बार नहीं है, जब चीन ने ऐसी कोशिश की है । हम इसे सिरे से खारिज करते हैं । गौरतलब है कि हाल में चीन ने अरुणाचल प्रदेश के लिए चीनी, तिब्बती और पिनयिन अक्षरों में नामों की तीसरी सूची जारी की है। चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के लिए जारी मानकीकृत भौगोलिक नामों की यह तीसरी सूची है। अरुणाचल में छह स्थानों के मानकीकृत नामों की पहली सूची 2017 में और 15 स्थानों की दूसरी सूची 2021 में जारी की गई थी । चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों का पुनः नामकरण ऐसे समय में किया है, जब पूर्वी लद्दाख में मई 2020 में दोनों देशों के बीच शुरू गतिरोध अभी तक समाप्त नहीं हुआ है।


  • देश में 10 परमाणु ऊर्जा रिएक्टर वर्ष 2031 तक बनाए जाएंगे

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने लोकसभा में बुधवार को एक प्रश्न के उत्तर में बताया कि सरकार ने वर्ष 2031 तक 1.05 लाख करोड़ रुपये की लागत से 10 परमाणु ऊर्जा रिएक्टर बनाने को मंजूरी दी है। कर्नाटक के कैगा, हरियाणा के गोरखपुर और मध्य प्रदेश के चुटका में दो-दो रिएक्टर बनाए जा रहे हैं। राजस्थान के माही बांसवाड़ा में चार परमाणु रिएक्टर बनाए जाएंगे। गोरखपुर, हरियाणा के फतेहाबाद जिले का गांव है। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि भविष्य में परमाणु ऊर्जा का इस्तेमाल बंद करने की कोई योजना नहीं है। जनगणना के लिए आधार डाटा का उपयोग करने की कोई योजना नहीं : इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बुधवार को लोकसभा को बताया कि जनगणना के लिए आधार डाटा के इस्तेमाल की कोई योजना नहीं है। 


  • उपेंद्र प्रसाद सिंह होंगे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड के प्रमुख

लंबे इंतजार के बाद सड़क सुरक्षा लिए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा बोर्ड की नियुक्ति कर दी गई है। 1985 बैच के आइएएस अधिकारी उपेंद्र प्रसाद सिंह बोर्ड के अध्यक्ष होंगे। सड़क सुरक्षा के तमाम विषयों के समाधान के लिए यह अहम कदम है। यह बोर्ड काफी कुछ अमेरिका के नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनस्ट्रेशन की तरह कार्य करेगा। बोर्ड के अध्यक्ष और दो सदस्यों के लिए पिछले साल फरवरी में आवेदन आमंत्रित किए गए थे। यह बोर्ड सड़क सुरक्षा और दूसरे संबंधित मामलों के लिए सबसे प्रमुख एजेंसी के रूप में कार्य करेगा। केंद्र ने 2019 में संशोधित मोटर वाहन कानून में ऐसे बोर्ड के गठन का प्रविधान किया था। ओडिशा कैडर के आइएएस अफसर सिंह को प्रशासनिक क्षेत्र में यूपी सिंह के नाम से अधिक पहचाना जाता है। आइआइटी कानपुर से बीटेक करने वाले सिंह के पास परिवहन मंत्रालय में भी काम करने का अनुभव है और वह गृह राज्य ओडिशा में परिवहन आयुक्त भी रहे हैं। उन्होंने शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी के रूप में टेक्सटाइल मंत्रालय में सचिव के रूप में आखिरी जिम्मेदारी संभाली थी। बोर्ड के पास एक अहम जिम्मेदारी यह भी होगी कि वह राज्यों के साथ मिलकर सड़क सुरक्षा के मसलों का समाधान करे, क्योंकि नियमों और व्यवस्थाओं का राज्यों में क्रियान्वयन एक बड़ी चुनौती रही है ।


  • पूर्वी अंटार्कटिका में 9,000 साल पहले बर्फ की चादर तेजी से पिघलने के साक्ष्य मिले 

 वैज्ञानिकों को इस बात के साक्ष्य मिले हैं कि 9,000 से 5,000 साल पहले के बीच की अवधि, जिसे मध्य-होलोसिन काल कहा जाता है, में क्वीन मौड लैंड में पूर्वी अंटार्कटिक की बर्फ की चादर तेजी से पिघली । उन्होंने कहा कि अंतिम हिमयुग की समाप्ति के बाद पूर्वी अंटार्कटिका में बर्फ की चादर पतली थी, जबकि पहले उत्तरी अमेरिका, उत्तरी यूरोप और दक्षिणी दक्षिण अमेरिका में बर्फ की मोटी चादर होती थी । जब ये बर्फ की चादर पिघली तो समुद्र का जलस्तर 100 मीटर से अधिक बढ़ गया। अगर अंटार्कटिका की आज के समय की बर्फ पूरी तरह पिघल जाए तो समुद्र का स्तर औसत 58 मीटर बढ़ जाएगा। दुनिया का 60 प्रतिशत ताजा जल अंटार्कटिका की बर्फ की चादरों में समाहित है। नॉवेजियन यूनिवर्सिटी आफ साइंस एंड टेक्नोलाजी, नार्वे में भूगोल विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर इरिना रोगोझिना ने कहा कि पूर्वी अंटार्कटिका की बर्फ चादरों में पानी का विपुल भंडार है। इसका मतलब है कि यह भविष्य में समुद्र स्तर बढ़ने का सबसे बड़ा संभावित स्रोत है। अनुसंधानकर्ताओं ने क्वीन मौड लैंड में ब्रह्मांडीय विकिरण के संपर्क में आने से बर्फ के बीच खुली चट्टानों (नुनटक) का अध्ययन करके तेजी से बर्फ पिघलने से जुड़े रहस्य का पता लगाने का तरीका खोजा |

||Top Current Affairs News 06 April 2023||Top Current Affairs News 06 April 2023-National and International||


  • भारत-जापान के बीच हुई 7वीं रक्षा नीति वार्ता

भारत और जापान के बीच बुधवार को राजधानी में सातवीं रक्षा नीति वार्ता हुई । जिसमें भारत की तरफ से रक्षा सचिव गिरिधर अरमने और जापान के अंतरराष्ट्रीय मामलों के उप रक्षा मंत्री ओका मसामी शामिल हुए। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस बैठक के दौरान दोनों देशों ने मजबूत रक्षा साझेदारी को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इसके अलावा द्विपक्षीय सहयोग को और अधिक आगे बढ़ाने के अवसर तलाशने पर भी सहमति व्यक्त की। दोनों पक्षों ने अगली रक्षा नीति वार्ता पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तारीखों पर आयोजित करने को लेकर भी सहमति जताई है। मंत्रालय ने कहा कि बैठक में सेवा स्तर के अभ्यासों, व्यस्तताओं, क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दों और रक्षा उपकरणों व प्रौद्योगिकी में सहयोग सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। जापान के प्रतिनिधि ने हाल में जारी राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति और राष्ट्रीय रक्षा रणनीति से संबंधित नीतिगत अपडेट भी इस वार्ता में प्रस्तुत किए। गौरतलब है कि रक्षा नीति वार्ता द्विपक्षीय रक्षा सहयोग पर चर्चा करने के लिए भारत और जापान के बीच एक संस्थागत प्रक्रिया है। दोनों देशों ने स्टाफ वार्ता और अभ्यास के माध्यम से सेवाओं के बीच बढ़ते सहयोग की सराहना की।


  • सुप्रीम कोर्ट ने मीडिया वन चैनल पर लगी केंद्र की पाबंदी हटाई टीम 

 सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मीडिया द्वारा सरकार की नीतियों की आलोचना को राष्ट्रविरोधी नहीं करार दिया जा सकता है। मीडिया की जिम्मेदारी बनती है कि वो सच को सामने रखें। केरल के मीडिया वन चैनल पर प्रतिबंध के केंद्र के फैसले को खारिज करते हुए चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने ये टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए इसका स्वतंत्र रहना जरूरी है। मीडिया से सिर्फ सरकार का पक्ष रखने की उम्मीद नहीं की जाती। कोर्ट ने सरकार की इस दलील को खारिज कर दिया कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मसला होने की वजह से वो सिर्फ सीलबंद कवर में ही जानकारी कोर्ट को दे सकती है। कोर्ट ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा की दुहाई यूं ही नहीं दी जा सकती है। सीलबंद कवर का बेहद कम मामलों में इस्तेमाल होना चाहिए।


  • 55 हस्तियां पद्म पुरस्कारों से सम्मानित -मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण सम्मान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक रहे मुलायम सिंह यादव (मरणोपरांत) सहित 55 हस्तियों को आज यहां पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में बुधवार शाम आयोजित समारोह में वर्ष 2023 के लिए प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार प्रदान किए। समारोह में तीन हस्तियों को पद्म विभूषण, पांच को पद्मभूषण और 47 को पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किए गए। दिवंगत मुलायम सिंह यादव के पुत्र और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने पिता की जगह पद्म विभूषण सम्मान लिया। डॉक्टर दिलीप महालानाबिस को भी मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। वैज्ञानिक एसआर श्रीनिवास को भी प्रतिष्ठित पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस मौके पर जगदीप उपराष्ट्रपति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा धनखड़ अध्यक्ष ओम बिरला गृहमंत्री अमित शाह और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।


  • इराक व कुर्दिस्तान सरकार फिर से शुरू करेगी तेल निर्यात  एक समझौते पर दोनों ने किए हस्ताक्षर

 इराक की सरकार और अर्ध- स्वायत्त कुर्दिस्तान क्षेत्रीय सरकार ने कई दिनों के अंतराल के बाद तुर्की के रास्ते कुर्द तेल निर्यात को फिर से शुरू करने के लिए मंगलवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किये । इराकी प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी के कार्यालय ने एक बयान में बताया कि श्री अल-सुदानी ने कुर्दिस्तान के क्षेत्रीय प्रधानमंत्री मसरौर बरजानी और उनके साथ आये प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की, जिसके दौरान दोनों पक्षों ने पेशेवर भावना से सभी लंबित समस्याओं के समाधान खोजने की इच्छा व्यक्त की। बैठक के बाद, इराकी संघीय तेल मंत्रालय और कुर्दिस्तान क्षेत्रीय प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय ने समझौते पर हस्ताक्षर किये जिसके तहत क्षेत्र और किरकुक प्रांत से कच्चे तेल का निर्यात फिर से शुरू किया जाएगा। बाद में श्री बरजानी के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में, श्री अल- सुदानी ने कहा कि संसद ने द्वारा संघीय बजट के मसौदे को मंजूरी मिलने तक यह समझौता एक अस्थायी करार है। श्री अल-सुदानी ने कहा कि बजट मसौदा कानून स्पष्ट है तथा बगदाद और एरबिल के बीच सभी लंबित समस्याओं का हल करने वाला है। बजट मसौदे में पूरे इराक में धन का उचित वितरण शामिल होगा। श्री बरजानी ने कहा कि सौदा एरबिल और बगदाद के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद को समाप्त करने और 'राष्ट्रीय तेल एवं गैस कानून की अंतिम स्वीकृति के लिए सकारात्मक और सुरक्षित वातावरण बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। श्री बरजानी ने कहा, मैं सभी पक्षों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि यह समझौता संघीय सरकार और कुर्दिस्तान सरकार के बीच एक अच्छे व्यापक समझौते पर पहुंचने की शुरुआत है।


  • संरा ने महिला कर्मचारियों पर तालिबानी प्रतिबंध पर मांगी सफाई संयुक्त राष्ट्र, 

 संयुक्त राष्ट्र ने अफगान तालिबान द्वारा संयुक्त राष्ट्र की महिला कर्मचारियों के देश में काम करने पर प्रतिबंध लगाने के बाद स्पष्टता की मांग की है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफेन दुजारिक ने कहा, अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र मिशन, यूएनएएमए में हमारे सहयोगियों को वास्तविक अधिकारियों द्वारा एक आदेश का शब्द मिला, जो संयुक्त राष्ट्र की महिला राष्ट्रीय कर्मचारियों के सदस्यों को काम करने से UNITED NATIONS प्रतिबंधित करता है। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र अभी भी देख रहा है कि यह घटनाक्रम अफगानिस्तान में उसके संचालन को कैसे प्रभावित करेगा और बुधवार को काबुल में तालिबान के साथ और बैठकें होने की उम्मीद है, जिसमें हम कुछ स्पष्टता की तलाश करने की कोशिश कर रहे हैं, । श्री दुजारिक ने संवाददाताओं से कहा कि ऐसा कोई भी प्रतिबंध महासचिव के लिए अस्वीकार्य और अकल्पनीय होगा। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा जरूरत वाले लोगों तक सहायता पहुंचाने वाले संगठनों की क्षमता को कम करने वाले परेशान करने वाले चलन में यह ताजा मामला है।


  • बैरन की 100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची में पांच भारतवंशी अमेरिकी

 वित्तीय सेवा क्षेत्र में प्रमुख स्थान हासिल करने वाली 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में पांच भारतवंशी अमेरिकी महिलाएं भी शामिल हैं। इस सूची में जेपी मार्गन की अनु -अयंगार, एरियल इन्वेस्टमेंट्स की रूपल जे भंसाली, गोल्डमैन सैक्स की मीना लकड़ावाला-फ्लिन, फ्रैंकलिन टेंपलटन की सोनल देसाई और बोफा सिक्योरिटीज की सविता सुब्रमण्यन शामिल हैं। यह सूची बैरन पत्रिका ने तैयार की है। बैरन वाल स्ट्रीट जर्नल का सहयोगी पब्लिकेशन है, जिसका डाऊ जोंस एंड कंपनी द्वारा प्रकाशन किया जाता है। पत्रिका ने एक बयान में कहा कि यह सूची वित्तीय सेवाओं, कारपोरेट जगत, गैर लाभकारी संगठनों और उभरते हुए नेताओं को सम्मान करती है। अनु अयंगर जेपी मार्गन में विलय और अधिग्रहण की वैश्विक प्रमुख हैं। इस पद पर उन्होंने 2020 से डिवीजन के उप प्रमुख के रूप में सेवाएं देने के बाद जनवरी में यह पद ग्रहण किया था। एरियल की इन्वेस्टमेंट्स वैश्विक इक्विटी रणनीति की मुख्य निवेश अधिकारी और पोर्टफोलियो प्रबंधक 55 वर्षीय रूपल जे भंसाली बाजार की वर्तमान स्थिति को एक ऐसे समय के रूप में देखती हैं जब निवेशकों को अपने पोर्टफोलियो को फिर से स्थापित करना चाहिए, क्योंकि अतीत में जो काम किया वह अगले दशक में काम आने की संभावना नहीं है। 58 वर्षीय सोनल देसाई 2018 में फ्रैंकलिन टेंपलटन के इतिहास में पहली महिला | मुख्य निवेश अधिकारी बनीं। वह 137 अरब डालर की संपत्ति की देखरेख करती हैं। सविता सुब्रमण्यन बोफा सिक्यूरिटीज में अमेरिकी इक्विटी और क्वांटिटेटिव स्ट्रैटेजी की प्रमुख हैं।


  • पुरुष के समान पुरस्कार राशि मिलेगी महिला खिलाड़ियों को

इतालवी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में 2025 से महिलाओं को भी पुरुषों के समान पुरस्कार राशि दी जाएगी। इगा स्वियातेक ने पिछले साल जब क्ले कोर्ट पर खेले जाने वाला यह टूर्नामेंट जीता था तो उन्हें पुरुष वर्ग के विजेता नोवाक जोकोविच से से आधे से भी कम पुरस्कार राशि मिली थी । स्वियातेक को 332,260 यूरो (364,000 अमेरिकी डालर) का चेक मिला, जबकि जोकोविच को 836,355 यूरो (916,000 अमेरिकी डालर) का भुगतान किया गया था। इतालवी टेनिस महासंघ के अध्यक्ष एंजेलो बिनघी ने मंगलवार को इस साल होने वाले टूर्नामेंट की जानकारी देते हुए कहा कि इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जबकि हमने ऐसी प्रक्रिया शुरू की है जिससे तीन साल में महिला और पुरुष टूर्नामेंट में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को समान पुरस्कार राशि मिलेगी। इस साल यह टूर्नामेंट 10 से 21 मई के बीच आयोजित किया जाएगा।


  • इजरायल ने नया ऑफेक-13 जासूसी सैटेलाइट अंतरिक्ष में लांच किया


||Top Current Affairs News 06 April 2023||Top Current Affairs News 06 April 2023-National and International||




Join Our Telegram GroupClick Here
Advertisement with usClick Here
Download Himexam APPClick Here
Himachal GKClick Here




Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad