Top Current Affairs News 10 April 2023
||Top Current Affairs News 10 April 2023||Top Current Affairs News 10 April 2023-National and International||
- अमेरिका पहुंचीं वित्त मंत्री सीतारमण, वर्ल्ड बैंक - आईएमएफ की बैठकों में हिस्सा लेंगी
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण न्यूयॉर्क के जेएफके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंची। इस दौरान भारत के महावाणिज्य दूत रणधीर जायवाल ने उनकी अगवानी की। यात्रा के दौरान वित्त मंत्री वॉशिंगटन डीसी में विश्व बैंक समूह और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्रिंग बैठकों और अन्य जी 20 बैठकों में हिस्सा लेंगी। इससे पहले शनिवार को वित्त मंत्रालय ने कहा था कि वित्तमंत्री सीतारमण जी20 बैठक की मेजबानी करेंगी और विश्व बैंक समूह (डब्ल्यूबीजी), अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की बैठकों में भाग लेंगी। सीतारमण 10-16 अप्रैल के दौरान हफ्ते भर की अमेरिका यात्रा पर रहेंगी। इस दौरान वह 12-13 अप्रैल को रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास के साथ संयुक्त रूप से जी20 के वित्त मंत्रियों और सेंट्रल बैंक के गवर्नरों की दूसरी बैठक की मेजबानी करेंगी।
- मार्च में रूस से भारत का कच्चा तेल आयात हुआ इराक से दोगुना
रूस से भारत का कच्चे तेल का आयात मार्च में बढ़कर 16.4 लाख बैरल प्रतिदिन (बीपीडी) की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। इस तरह रूस से भारत का तेल आयात इराक की तुलना में दोगुना हो गया है। ऊर्जा की खेप पर निगाह रखने वाली वॉर्टेक्सा के अनुसार, रूस लगातार छठे महीने भारत का सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता बना हुआ है। भारत के कच्चे तेल के आयात में रूस का हिस्सा एक-तिहाई से अधिक है। फरवरी, 2022 में रूस यूक्रेन संघर्ष शुरू होने से पहले भारत के कच्चे तेल के आयात में रूस की बाजार हिस्सेदारी एक प्रतिशत से भी कम थी। मार्च में रूस से भारत का कच्चे तेल आयात बढ़कर 16.4 लाख बैरल प्रतिदिन हो गया। भारत के आयात में रूस की हिस्सेदारी 34 प्रतिशत हो गई है। मार्च में भारत की रूस से कच्चे तेल की खरीद इराक से दोगुना रही है। इस दौरान इराक से कच्चे तेल का आयात 8.1 लाख बैरल प्रतिदिन से अधिक रहा है। इराक 2017-18 से भारत का सबसे बड़ा कच्चा तेल आपूर्तिकर्ता था। चीन और अमेरिका के बाद भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल आयातक है। यूक्रेन पर हमले के बाद पश्चिम ने रूस पर प्रतिबंध लगाए हैं। ऐसे में रूसी कच्चा तेल रियायती मूल्य पर उपलब्ध है और भारत इसकी जमकर खरीद कर रहा है।
- इंटरनेशनल बिग कैट्स एलायंस का किया एलान
यह सभी के प्रयासों से संभव हो पाया है। वर्ष 2018 की गणना में देश में 2967 बाघ पाए गए थे। हालांकि उस वर्ष भी कैमरे के जरिए सिर्फ 2461 बाघों की गणना हो पाई थी। बाकी की पैरों के निशान से पहचान की गई थी। पीएम ने इस मौके पर बिग कैट यानी बाघ, एशियाई शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, प्यूमा, जगुआर और चीता के संरक्षण के लिए एक इंटरनेशनल बिग कैट्स एलायंस का भी एलान किया। पीएम मोदी ने बाघ परियोजना के पचास साल पूरा होने पर डाक टिकट भी जारी किया। इस मौके पर दुनिया भर में बिग कैट की मौजूदगी वाले देशों के प्रतिनिधियों ने भी शिरकत की। मोदी ने कहा कि दुनिया भर के वन्यजीव प्रेमियों के मन में यह एक बड़ा सवाल है कि जब अनेक टाइगर रेंज देशों में उनकी आबादी स्थिर है या फिर घट रही है तो भारत में बढ़ क्यों रही है? इस सवाल का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि भारत की परंपरा, संस्कृति, समाज की जैव विविधता और पर्यावरण के प्रति प्रेम है। हमारा बाघों से जुड़ा हजारों वर्ष पुराना इतिहास है। मध्य प्रदेश में पाई गई दस हजार साल पुरानी राक आर्ट में बाघ के चित्र पाए गए है। अनेक समुदाय इन्हें पूजते हैं। कुछ जनजातियां बाघ को अपना भाई मानती हैं। बाघ मां दुर्गा और भगवान अयप्पा का वाहून तो है ही। दुनिया के करीब 95 देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पीएम मोदी ने वन्यजीव और पर्यावरण के संरक्षण के अपने प्रयासों को भी रखा। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने प्रोजेक्ट टाइगर की 50 साल की यात्रा का ब्यौरा दिया। साथ ही बताया कि देश वन और वन्यजीवों के संरक्षण की दिशा में और तेजी से आगे बढ़ रहा है। बाघों के रखरखाव में 12 रिजर्व अब्बलपेरियार पहले नंबर पर : बाघों के बेहतर रखरखाव के आधार पर वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने देश के 51 बाघ रिजर्वों की रैंकिंग जारी की है। इसमें मप्र के कान्हा व पेंच सहित देश के 12 बाघ रिजर्वों को अव्वल पाया गया है। पहले नंबर पर पेरियार बाघ रिजर्व, दूसरे नंबर पर सतपुडा व तीसरे पर बांदीपुर बाघ रिजर्व हैं। चौथे नंबर पर नागरहोलेपांचवें पर कान्हा, छठे पर बिलीगिरी रंगनाथ स्वामी टेंपल, सातवें पर अनामलाई व आठवें पर पेंच रिजर्व हैं। साथ ही 20 बाघ रिजव को बहुत अच्छी श्रेणी, 14 रिजर्वों को अच्छी व पांच बाघ रिजर्वों को ठीकठाक श्रेणी में पाया गया है। हाल ही में बने दो टाइगर रिजर्व को इनमें नहीं रखा गया था।
||Top Current Affairs News 10 April 2023||Top Current Affairs News 10 April 2023-National and International||
- कर्नाटक में वोक्कालिगा समुदाय को रिझाने में जुटे राजनीतिक दल
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दल वोक्कालिगा समुदाय को रिझाने में जुट गए हैं। इस समुदाय की राज्य में लगभग 15 फीसद आबादी है और माना जाता है कि ये करीब 100 सीटों पर चुनावी समीकरण को प्रभावित कर सकते हैं। कर्नाटक में लिंगायत ( 17 फीसदी आबादी) के बाद वोक्कालिगा समुदाय के लोगों की के दूसरी सबसे जनसंख्या होने के चलते राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा उन्हें अपने पाले में करने का हरसंभव प्रयास कर रही है। कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान होगा और नतीजे 13 मई को घोषित होंगे। कर्नाटक की राजनीति में वोक्कालिगा समुदाय की भूमिका का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस समुदाय ने आजादी के बाद से राज्य को सात मुख्यमंत्री और देश को एक प्रधानमंत्री दिया है। एक सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी का कहना है कि यह एक ऐसा समुदाय है, जो राजनीतिक रूप से काफी जागरूक है। उन्होंने कहा, 'कर्नाटक में हुए 17 मुख्यमंत्रियों में से सात वोक्कालिगा समुदाय के थे। राज्य के पहले तीन मुख्यमंत्री के. चेंगलराय रेड्डी, केंगल हनुमंतैया और के. मंजप्पा वोक्कालिगा समुदाय से ताल्लुक रखते थे।' उन्होंने कहा कि वोक्कालिगा समुदाय से आने वाले एच. डी. देवगौड़ा कर्नाटक के पहले व्यक्ति बने, जिन्होंने प्रधानमंत्री का पद संभाला। पुराने मैसूरु क्षेत्र में शामिल रामनगरा, मांड्या, मैसूरु, चामराजनगर, कोडागु, कोलार, तुमकुरु और हासन जिले में इस समुदाय का दबदबा है।
- 2047 तक भारत की नौ प्रतिशत बिजली परमाणु स्रोतों से प्राप्त होगी
नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि 2047 तक भारत को 9 प्रतिशत बिजली परमाणु स्रोतों से प्राप्त होगी। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ने मुंबई में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के कामकाज की समीक्षा के बाद यह टिप्पणी की। सिंह ने कहा कि भारत के ऊर्जा क्षेत्र में परमाणु ऊर्जा की हिस्सेदारी बढ़ने से उसे 2070 तक शुद्ध शून्य उत्सर्जन लक्ष्य हासिल करने की प्रतिबद्धता के करीब पहुंचने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि परमाणु ऊर्जा विभाग को 2030 तक परमाणु ऊर्जा उत्पादन की 20 गीगावाट (जीडब्ल्यू) क्षमता हासिल करने का लक्ष्य दिया गया है, जो भारत को अमेरिका और फ्रांस के बाद दुनिया में परमाणु ऊर्जा का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक बना देगा। सिंह ने कहा कि इस तेज प्रगति का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है, जिन्होंने एक आदेश में 10 रिएक्टरों को एक साथ मंजूरी देने का फैसला लिया और साथ ही सार्वजनिक उपक्रमों के साथ संयुक्त उद्यमों के तहत परमाणु प्रतिष्ठानों को विकसित करने की भी अनुमति दी। भारत के पास दुनिया में छठे सबसे अधिक कार्यात्मक परमाणु रिएक्टर हैं और निर्माणाधीन रिएक्टरों सहित रिएक्टरों की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। सिंह ने कहा कि मौजूदा स्थापित परमाणु ऊर्जा क्षमता 2031 तक 6,780 मेगावाट (मेगावाट) से बढ़कर 22, 480 मेगावाट हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यह बढ़ोतरी निर्माणाधीन परियोजनाओं के पूरा होने पर होगी।
विदेश मंत्री जयशंकर युगांडा और मोजाम्बिक की छह दिवसीय यात्रा पर जाएंगे
विदेश मंत्री एस जयशंकर सोमवार को युगांडा और मोजाम्बिक की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने रविवार को यह जानकारी दी।एमईए के मुताबिक, विदेश मंत्री का पहला गंतव्य युगांडा होगा मंत्रालय ने कहा, विदेश मंत्री 10 से 12 अप्रैल तक युगांडा के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह युगांडा के विदेश मंत्री जनरल जे जे ओडोंगो के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत कर सकते हैं। उनके देश के नेतृत्व और अन्य मंत्रियों से मुलाकात करने की भी संभावना है। मंत्रालय के अनुसार, जयशंकर जिंजा (युगांडा) में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (एनएफएसयू) के ट्रांजिट परिसर का उद्घाटन भी करेंगे। एमईए ने बताया कि जयशंकर की यात्रा के दौरान भारत के बाहर नारफारसय का पहला परिसर स्थापित करने को लेकर भारत -और युगांडा के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर होने की भी उम्मीद है।
- सरकार 16वें वित्त आयोग के गठन की तैयारी में जुटी
एक सरकार केंद्र एवं राज्यों के बीच करों के बंटवारे के अनुपात पर सिफारिशों के लिए इस साल 16वें वित्त आयोग के गठन की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है। एक अधिकारी ने कहा कि अप्रैल, 2026 से अगले पांच साल तक की अवधि में करों के बंटवारे से जुड़े प्रावधान तय करने के लिए 16वें वित्त आयोग का गठन करने की कवायद शुरू हो चुकी है। इस आयोग के सदस्यों एवं उसके क्रियाकलाप के प्रावधानों को तय करने का काम चल रहा है। वित्त आयोग एक संवैधानिक संस्था है जो केंद्र एवं राज्यों के वित्तीय संबंधों के बारे में अनुशंसा करती है। इसकी कर विभाजन संबंधी सिफारिशें पांच साल की अवधि के लिए लागू रहती हैं। पिछले वित्त आयोग ने नौ नवंबर, 2020 को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। उसकी सिफारिशें वित्त वर्ष 2021-22 से लेकर 2025-26 तक की अवधि के लिए हैं। पूर्व नौकरशाह एन के सिंह की अध्यक्षता वाले 15वें वित्त आयोग ने कर अंतरण अनुपात को 42 फीसद पर रखने की बात कही थी। केंद्र ने इस रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया था और निर्धारित अवधि में वह राज्य सरकारों को अपने विभाज्य कर पुल से 42 फीसद हिस्सा दे रही है ।
- पनडुब्बी की तैनाती के बाद ईरान और अमेरिका के बीच बढा तनाव
पश्चिम एशिया में मिसाइलों के बड़े पेलोड ले जाने में सक्षम पनडुब्बी की पेंटागन की ओर से तैनाती के बाद ईरान और वाशिंगटन के बीच तनाव बढ़ गया है। लाल सागर के दक्षिणी छोर पर स्थित बाब अल मंडेब जलडमरूमध्य फारस की खाड़ी, हिंद महासागर और स्वेज नहर के बीच मुख्य मार्ग का कार्य करता है। इस पनडुब्बी को अमेरिका के 5वें बेडे में तैनात किया गया है, जो बाब अल मंडेब जलडमरूमध्य, लाल सागर व स्वेज नहर में गश्त करती है। कमांडर टिमोथी हाकिन्स ने कहा, यह भूमि पर हमला करने वाली 154 टामहाक क्रूज मिसाइल ले जाने में सक्षम है और क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा व स्थिरता सुनिश्चित करने में मदद के लिए तैनात किया गया है। ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडर कासिम सुलेमानी को मारने के लिए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद से दोनों देशों के संबंधों में खटास बढ़ी है। ईरान की यह आक्रामकता अमेरिका के सहयोगी देश ब्रिटेन और इजरायल तक फैली हुई है। फरवरी में, ईरान ने सुलेमानी की 2020 में हत्या के लिए पूर्व विदेश मंत्री माइक पौम्पिओ सहित ट्रंप और उनके पूर्व मंत्रिमंडल के शीर्ष सदस्यों को निशाना बनाने की धमकी दी थी। ईरान ने हाल के वर्षों में अपने मिसाइल कार्यक्रम का विस्तार किया है। वह दावा करता है कि यह रक्षात्मक हथियार है. जबकि पश्चिमी देशों के अधिकारी ईरान के बढ़ते हथियार कार्यक्रमों से चिंतित हैं।
- श्रीलंका में जहरीले तेजाब से महाबोधि वृक्ष को खतरा
श्रीलंका में जहरीली तेजाब से श्री महाबोधि वृक्ष को खतरा पैदा हो गया है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि नोरोचचोलाई कोयला बिजली संयंत्र से वाष्पित होने वाले खतरनाक तेजाब श्री महाबोधि वृक्ष के लिए हानिकारक हैं। महाबोधि वृक्ष लिखित इतिहास में विश्व का सबसे पुराना वृक्ष है। भारत के गया में पवित्र बोधि वृक्ष की शाखा से श्री महाबोधि वृक्ष विकसित हुआ है। यह घटनाक्रम ऐसे समये में सामने आया है जब श्रीलंका में चीन की वापसी हो रही है। बीजिंग ने ही सबसे पहले इस द्वीप देश को कर्ज देने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) की शर्तों को अपनी स्वीकृति दी थी। कोलंबो गजट की रिपोर्ट के अनुसार, चीन की सिनोपेक ने श्रीलंका के हंबनटोटा में निवेश की प्रतिबद्धता जताई है। सिनोपेक हंबनटोटा में एक तेल शोधक में भी निवेश करने वाला है। पूर्व में श्रीलंका में चीन के शिकार बनाने की प्रवृत्तियों को अच्छी तरह से दस्तावेजी रूप दिया गया है। पावर प्लांट से निकलने वाले एसिडिक क्लाउड अनुराधापुरा की तरफ बढ़ सकते हैं, जहां महाबोधि वृक्ष स्थित है।
- चीन-फ्रांस में सहयोग की बड़ी संभावनाएं: इमैनुएल मैक्रों
अप्रैल को फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोशल मीडिया पर चीनी, अंग्रेजी और फ्रांसीसी तीन भाषाओं में ये बातें जारी करके अपनी चीन यात्रा को साझा किया कि हमारे बीच सहयोग की बड़ी संभावना है और फ्रांस-चीन मित्रता दीघार्यु हो। ठीक उसी दिन में ब्रिटिश फाइनेंशियल टाइम्स ने विश्लेषकों के हवाले से कहा कि दीर्घकालिक दृष्टिकोण से, चाहे वह चीन के साथ आर्थिक और व्यापार सहयोग को मजबूत करना हो या यूक्रेनी संकट के समाधान को बढ़ावा देना हो, मैक्रों की यात्रा का सकारात्मक महत्व है। यह तीसरी बार है कि राष्ट्रपति मैक्रों न चीन की यात्रा की है। 5 से 7 अप्रैल तक चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पेइचिंग और क्वांगचो में उन के साथ गहन और उच्च गुणवत्ता वाला आदान-प्रदान किया, जिससे दोनों बीच आपसी समझ और आपसी विश्वास को बढावा दिया गया। और आगामी समय में दोनों देशों के द्विपक्षीय और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के लिये स्पष्ट दिशा भी दशाई गई। दोनों पक्षों ने संयुक्त बयान जारी किया, जिस में राजनीतिक वार्ता को मजबूत करना, वैश्विक सुरक्षा व स्थिरता को बढ़ावा देना, आर्थिक आदान-प्रदान को आगे बढाना, मानवीय आदान-प्रदान की बहाली करना और एक साथ वैश्विक चुनौतियों का मुकाबला करना आदि शामिल हुए हैं। गौरतलब है कि फ्रांस ऐसा पहला पश्चिमी देश है, जिसने चीन के साथ औपचारिक रूप से राजनयिक संबंधों की स्थापना की और चीन के साथ व्यापक रणनीतिक साझेदार संबंधों और संस्थागत रणनीतिक संवाद की स्थापना की है।
||Top Current Affairs News 10 April 2023||Top Current Affairs News 10 April 2023-National and International||
Join Our Telegram Group | Click Here |
Advertisement with us | Click Here |
Download Himexam APP | Click Here |
Himachal GK | Click Here |